➡️ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखण्ड बण्डा
➡️ पिथौली में नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार ग्राम पिथौली में नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
नवांकुर संस्था भूमिका ग्रामोदय समिति, बण्डा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित इस रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।इस अवसर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष हरि सिंह लोधी, ग्राम सचिव निरभान सिंह, रमेश पूरी , देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, नारायण सिंह, जय सिंह, फेरन सिंह, शिवराज विश्वकर्मा, रामदयाल अहिरवार, बद्री प्रसाद सोनी सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यों व ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026