चांपा: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पैसों का जाल बिछाकर, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पैसो का जाल और डराकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी शिवम बरेठ को धोबीपारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिवम बरेठ के द्वारा इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर पीड़िता को पैसों का जाल में तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा।