छतरपुर नगर: छतरपुर जिले की एएनएम कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर में संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम आज 29 मई दोपहर करीब 4:30 बजे ज्ञापन सीएमएचओ को सौंपकर एएनएम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और कोविड टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।