करौं: एनजीटी के आदेशों की अवहेलना में जारी अवैध बालू उठाव, पथरोल पुलिस ने एक ट्रैक्टर किया जब्त
Karon, Deoghar | Jul 7, 2026 पथरोल थाना क्षेत्र में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर अवैध बालू उठाव धड़ल्ले से जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस ने हरिपुर कोलवा नदी घाट से बालू लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर को बहादुरपुर के पास पकड़कर थाने लाया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को पत्राचार किया गया है।