लोहरदगा: लोहरदगा में सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं नीरू शांति भगत, खरता गांव के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की मांग की
लोहरदगा पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे झामुमो नेत्री एवं केंद्रीय समिति सदस्य नीरू शांति भगत ने बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान नीरू शांति भगत ने कैरो प्रखंड के खरता गांव स्थित दक्षिणी कोयल नदी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए पुल की समस्या प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।