मथुरा: जैंत भरतिया रॉड पर खेत में 40 हरे पेड़ों का अवैध कटान, पुलिस ने 4 के खिलाफ केस दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना जैंत इलाके में भरतिया रोड पर रविवार को एक बार फिर हरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया। वनरक्षक साजिद ने यूके लिप्टस सफेदा के 40 से अधिक हरे पेड़ काटने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मौके से जैंत निवासी आजाद सिंह व उसके पुत्र अरुण सिंह तथा गांव फैचरी निवासी जेसीबी ऑपरेटर सौरभ को गिरफ्तार किया। सोमवार को जिनका चालान कर दिया।