बक्सर: मेगा ब्लॉक के दौरान तेज़ी से हो रहा गार्डर बदलने का कार्य, आज बक्सर में डाउन लाइन पर परिचालन रहेगा बंद
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर नहर के ऊपर बने रेलवे पुल के पुनर्स्थापन का कार्य मेगा ब्लॉक के दौरान तेजी से हो रहा है। इस कार्य के पूरा होते ही राजधानी सहित अन्य तेज गति से चलने वाली ट्रेनों को उनकी सामान्य रफ्तार से चलाया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और रेल परिचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।