BHU के कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर का आमरण अनशन का दूसरा दिन जारी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मिलने पहुंचे
Sadar, Varanasi | May 12, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर का आमरण अनशन का दूसरा दिन है। पूरी रात अस्पताल के अपने चेंबर में ही धरना दिए। वहीं पर कंबल ओढ़कर आराम भी किए। प्रोफेसर के साथ चंद समर्थक और मरीज भी थे। इसके बाद सुबह उठे और संडे की छुट्टी में ही मरीजों को देखने का सिलसिला जारी कर दिए।