भदोही: भाजपा काशी प्रांत के मंत्री और मड़ियाहूं विधायक ने भदोही से संबंधित मांग को लेकर सीएम से की मुलाकात
भाजपा काशी प्रांत के मंत्री आशीष सिंह ने मड़ियाहूं विधायक डा आरके पटेल के साथ भदोही से संबंधित मांग को लेकर सीएम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम से बीडा में स्थाई सीईओ की मांग की गई ताकि महायोजना को सही ढंग से लागू किया जाय। क्योंकि महायोजना के खिलाफ छह हजार आपत्ति दाखिल किया जा चुका है। साथ ही आगामी कारपेट एक्सपो के मद्देनजर सड़कों निर्माण की मांग की।