बगोदर: कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
बगोदर में गुरू शिष्य की पवित्र रिस्ता को कलंकित कर देने वाली मामला सामने आया है।जहां बगोदर सरिया रोड स्थित सक्सेस कोचिंग सेंटर के संचालक सह शिक्षक साहिद अंसारी के द्वारा छात्रा के साथ गलत तरीके से छूने और अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगा है। वही मामले की जानकारी मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।