कुटुंबा: कुटुंबा : बभंडीह स्थित प्रोग्रेसिव शिक्षण संस्थान परिसर में पांच दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
कुटुंबा प्रखंड के बभंडीह स्थित प्रोग्रेसिव शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। वाराणसी से आए राष्ट्रवादी कथावाचक पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कथा वाचन करते हुए राम नाम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।