हमीरपुर: सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त माइनर में पानी आने से चार किसानों की 7 बीघा फसल जलमग्न
मौदहा बांध की छानी ब्रांच से निकली माइनर में पानी आने से किसानों की सात बीघे फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गयी है। मौदहा बांध की छानी ब्रांच से एक माइनर भुजपुर के समीप से निकलकर छानी, धनपुरा, खड़ेही जार, कलका पुरवा से गुजरकर कड़ोरन नाले में गिरती है। माइनर के क्षतिग्रस्त होने से खडेही जार के किसान गंगा चरण, इंद्रपाल, चंद्रपाल, श्याम बाबू की सात बीघे की मटर आदि की फ