पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में ऑटो चालक की हत्या, शव तीन टुकड़ों में मिला, परिजनों का सड़क जाम कर प्रदर्शन
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में ऑटो चालक 22 वर्षीय चंदन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसका शव रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला, जबकि सिर अब भी गायब है। चंदन मंगलवार से लापता था। पहचान होने के बाद शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे परिजनों ने अनीसाबाद रोड जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने चंदन के दोस्त छोटू कुमार की पत्नी को हिरासत में लिया है।