बारां: कोटा रोड गुरुद्वारे के सामने कॉलोनी में आवारा मवेशियों का आतंक, एक बुजुर्ग महिला को किया घायल
Baran, Baran | Dec 22, 2025 कोटा रोड गुरुद्वारा के सामने वाली कॉलोनी वार्ड नंबर 38 में आवारा मवेशियों का आतंक बना हुआ है। सोमवार को एक बुजुर्ग महिला पूर्णिमा बाई पत्नी राकेश कुमार शाह को एक गाय ने सींग से उठाकर पटक दिया जिससे वह घायल हो गई। कॉलोनी की महिलाओं ने वार्ड पार्षद को इसकी शिकायत की, जिस पर वार्ड पार्षद की ओर से नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर गौशाला में भेजने की मांग की है।