घाघरा: खंभिया गांव में कालीकरण सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक
Ghaghra, Gumla | Apr 5, 2026 घागरा प्रखंड के खंभिया गांव में खंभिया बाजार टाड़ से अटरिया होते हुए भंडरिया तक लगभग 5 किलोमीटर कालीकरण सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता आरंगी पंचायत के मुखिया लोदो एक्का ने किया।बैठक में खंभिया,कुम्बाटोली,अंबाटोली के कई ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्व समिति से उक्त पथ बनवाने की मांग उपायुक्त और सांसद से किया है