बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय में 'कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया
बांसवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान मंगलवार दोपहर 3:30 बजे चलाया जिसमें बैठक और हस्ताक्षर अभियान शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उजागर किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने मतदाता सूचियों में धांधली की है।