पटना ग्रामीण: लोकसभा चुनाव आते-आते पूरा महागठबंधन धराशाई हो जाएगा: विधानसभा में बोले मंत्री प्रेम कुमार
महागठबंधन के तीन विधायकों के अचानक पाला बदलने के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने पाला बदलने वाले अपने दोनों विधायकों को गद्दार बता दिया है तो वहीं आरजेडी खेमें में खामोशी छाई हुई है। विधायकों के पाला बदलने के बाद विधानसभा में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव आते-आते पूरा महागठबंधन धराशाई हो जाएगा