ओबरा: सोनभद्र एसपी ने झोलाछाप और नर्स पर घोषित किया इनाम, कोन में प्रसव के दौरान महिला की हुई थी मौत, पुलिस दे रही दबिश
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे झोलाछाप और नर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए तथा नर्स की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।