*आयुष विभाग ने स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल रोगियों को किया लाभान्वित*
इंदौर, 18 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुरा कुटी महू विकासखंड में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधायक सुश्री उषा जी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके निकट ही निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध कराना रहा।
संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. मीना भायल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के निर्देशन में शिविर का संचालन किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा भाना, डॉ. सोनम तिवारी, डॉ. सीमा आर्य, डॉ. रागिनी शिवहरे, सीएएमओ डॉ. पूजा गीते, डॉ. स्वाति गुप्ता एवं पैरामेडिकल स्टॉफ लता गलाडे, चंद्रशेखर बंसल, जगदीश गुप्ता, सीमा बर्वे, चंदा साधो, कैलाश डावर ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण,औषधि वितरण, योग ध्यान सत्र, पोषण संबंधी जानकारी, सिकल सेल एनीमिया के रोगियों के लिए आयुष ऐड ऑन थेरेपी औषधियों का वितरण किया गया।
शिविर में 112 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #CMJanVishwas #Ayush #SickleCell
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore