कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत विश्रामपुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,प्री पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और 100 सीटर कन्या छात्रावास और ग्राम कोरगांव में स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।