हुज़ूर: बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, भदभदा क्षेत्र में 9 दुकानें हटाईं
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 भोपाल में बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह भदभदा क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर 9 दुकानों को हटाया। प्रशासन के अनुसार तालाब के आसपास कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं जिन्हें अगले 15 दिनों के भीतर हटाने की योजना है|