मानसी: एकनिया ढाला के पास ट्रक ऑटो के टक्कर में एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया ढाला के पास ट्रक ऑटो के टक्कर में एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान गोगरी के अमर कुमार के रूप में किया गया है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि गोगरी से खगड़िया जा रहे थे, कि एकनिया ढाला के पास ट्रक से टक्कर हो गये।