कोंच: परसावां पंचायत: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज
Konch, Gaya | May 7, 2026 कोंच थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी खुशबू कुमारी (32 वर्ष) ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज गुरुवार को कराया है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग करने, पति द्वारा दूसरी शादी करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।