हज़ारीबाग: बकरीद 2026 को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, बड़कागांव में किया मॉक ड्रिल
बकरीद पर्व 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हजारीबाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़कागांव चौक में एसडीपीओ अमित आनंद (IPS) की मौजूदगी में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक संदेशों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत थाना को जानकारी देने की अपील की है।