अतरी: अतरी प्रखंड में ताजिया जुलूस को लेकर 2 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Atri, Gaya | Jun 27, 2026 अतरी प्रखंड में ताजिया जुलूस को लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए अतरी विद्युत कनिष्ठ अभियंता गोविंदा कुमार ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी आवश्यक कार्य दोपहर 2:00 बजे से पहले ही पूरा कर लें।