कुटुंबा: जनजातीय गौरव उत्सव के तहत घेउरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, साथ ही किया गया पौधारोपण
कुटुंबा प्रखंड के घेउरा गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में मंगलवार को जनजातीय गौरव उत्सव के तहत पौधारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निशुल्क जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा पौधारोपण भी किया गया।