बीकानेर: मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जल जीवन मिशन,अमृत-2 योजना,और अन्य विभागीय परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और पानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना।