जहानाबाद: महमतपुर गांव में घर के लोगों को एक कमरे में बंद कर लाखों की चोरी, पीड़ितों ने बताई आपबीती
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के महमतपुर गांव में बीती रात चोरों ने धर्मराज सिंह के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला और नकदी समेत कई कीमती वस्तुओं के गायब होने की आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची परस बीघा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।