बिजनौर: बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर वन विभाग के अधिकारी दिन-रात ड्यूटी में लगे
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2026 बिजनौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में फैली गुलदार की दहशत के चलते वन विभाग अलर्ट हो गया है। कांवड़यो की सुरक्षा के लिए दिन-रात वन विभाग के अधिकारी ड्यूटी में लगे हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे रेंजर महेश गौतम ने बताया की कावड़ यात्रा को सुव्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से गुलदार से कावड़ियों की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है