सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में रसोई गैस की किल्लत के बाद ईंधन के वैकल्पिक श्रोतों पर निर्भरता बढ़ी
सूरजगढ़ा में रसोई गैस की किल्लत के कारण ईंधन के वैकल्पिक श्रोतों पर लोगों की निर्भरता बढ़ी है. शुक्रवार अपराह्न 1 सूरजगढ़ा बाजार में एक व्यक्ति ठेला पर मवेशी के गोबर से बनाया गया गोइठा बेचता नजर आया. सूरजगढ़ा नगर परिषद के उपभोक्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों की भांति 45 दिनों के बाद रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है. इससे खासकर शहरी क्षेत्र के लोग परेशान हैं.