खेकड़ा: कस्बा खेकड़ा निवासी 2 आरोपियों को चेकिंग के दौरान 2 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज
थाना खेकडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फरमान पुत्र महबूब व गौरव पुत्र विनोद निवासी कस्बा व थाना खेकडा के विरुद्ध थाना खेकड़ा पर आयुध अधिनियम दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।