खुरई: शहर के बीच मंदिरों और कन्याशाला के पास शराब दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने SDM को ज्ञापन सौंपा
Khurai, Sagar | Mar 31, 2026 मंगलवार शाम लगभग 4.30 बजे दीन दयाल उपाध्याय वार्ड निवासी दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने SDM मनोज चौरसिया को खुल रही शराब दुकान के विरोध में ज्ञापन सौंपा, बताया कि जहाँ दुकान खुल रही वहाँ घनी आबादी है बाजू में और सामने मंदिर है, 100 मीटर की दूरी पर बच्चियों का बड़ा स्कूल है ऐसे में शराब दुकान खुलने से माहौल खराब होगा, SDM ने दुकान न खुलने का आश्वासन दिया।