लखनपुर: कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ लखनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना
लखनपुर स्थित निज निवास मे मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने कार्यकर्ता साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन जैसे प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार साझा किए।