धौलपुर: खेल सप्ताह के अंतर्गत खिलाड़ियों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया श्रमदान
शहर में स्थित स्टेडियम में मंगलवार को फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की प्रेरणा से श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) विजय उदैनिया ने बताया कि केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।