धौलपुर: बांरा जिला से 11 साल से फरार 10 हजार रूपये के इनामी को डीएसटी व कोतवाली ने चंदीलपुरा के बीहड़ों से किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 11 साल से फरार दस हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदीलपुरा गांव के पास स्थित चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बारां पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बारां जिले के विभिन्न थानों से फरार चल रहा था।