धौलपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह के अंतर्गत मेला ग्राउंड में दौड़ का हुआ आयोजन
केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार द्वारा हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रोहित विस्ट ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार खेल में भाग लेना चाहिए।