बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में आज अवकाश रहा, सुबह से ही मंडी बंद रही, बैंकों में लेनदेन नहीं होने से रहा अवकाश, किसान गए वापस।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज अवकाश रहा। सुबह से ही मंडी पर ताले लगे रहे। आपको बता दे की बैंकों में व अन्य जगहों पर लेनदेन नहीं होने की वजह से व्यापारियों द्वारा आज अवकाश रखा गया। जिसके चलते कृषि उपज मंडी बंद रही। वहीं कुछ किसान अपनी फसलों को लेकर आए मगर सूचना के बाद वापस चले गए।