बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से किसानों ने पत्र लिख विधायक को कराया अवगत, cm सेल में कई शिकायत।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से किसानों में आक्रो चल रहा था, जिसके चलते किसानों ने पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत को अवगत कराया। साथ ही गांव के पप्पू सिंह ने सीएम सेल में शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की।