कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।*
*थाना नॉलेज पार्क पुलिस व ANTF यूनिट आगरा जोन द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) गिरफ्तार, कब्जे से लगभग ₹1 करोड़ रुपये कीमत का 920 ग्राम मादक पदार्थ (MDMA) व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।*
*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 19.10.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस व ANTF यूनिट आगरा जोन द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) 1- Usulor S/o Chukwuebuka, 2- Laylo Sharzay D/o Jurabekovna को मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 920 ग्राम मादक पदार्थ (MDMA) जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी रजि0नं0-DL4SCQ1524 को बरामद किया गया है।
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-*
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि कलिस्टो नामक व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता है और अभियुक्त Usulor व अभियुक्ता Laylo Sharzay एमडीएमए (Methylenedioxymethamphetamine) के जरिये दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बिक्री करवाता है। शीघ्र ही कलिस्टो नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1-* Usulor S/o Chukwuebuka, निवासी Ackroa, घाना (अफ्रीका ) वर्तमान पता तालाब लेन, महरौली, नई दिल्ली।
*2-* Laylo Sharzay D/o Jurabekovna, निवासी amiztemur Bukhara city, उज़्बेकिस्तान वर्तमान पता छतरपुर एन्क्लेव, फेज-2, छतरपुर, साउथ दिल्ली व ओमेक्स न्यू हजरतगंज, थाना हजरतगंज, लखनऊ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 288/2026 धारा 8A(C)/22C/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
*1-* 920 ग्राम मादक पदार्थ (MDMA) जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ रुपये
*2-* तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी रजि0नं0-DL4SCQ1524
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*