कांके: विधानसभा थाना क्षेत्र में कालाबाजारी के लिए रखा सरकारी अनाज, छापेमारी में भारी मात्रा में चावल जब्त
Kanke, Ranchi | May 23, 2026 रांची विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित राम दरबार, धुर्वा बस स्टैंड में छापेमारी की गयी. सूचना मिली थी कि कडरू स्थित एफसीआइ के अनाज को धुर्वा बस स्टैंड के निकट स्टॉक किया गया है. विधानसभा थाना की टीम एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट, मार्केटिंग ऑफिसर के साथ मौके पर पहुंची और भारी मात्रा मेंअनाज जब्त किया।