मोठ: मोठ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, 2 सिपाहियों समेत 6 लोग घायल, चालक फरार
Moth, Jhansi | May 14, 2026 मोंठ कस्बे में बुधवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने हनुमानजी मंदिर पुलिया के पास जमकर कहर बरपाया। कार ने गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कुल 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद झाँसी रेफर किय