जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विशेष रूप से शामिल हुईं। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर चर्चा की गई।