परबत्ता: सलारपुर गांव में 85 वर्षीय महिला का अधजला शव चौकी पर मिला, मौत या साजिश का संदेह, इलाके में हड़कंप
रविवार की सुबह नौ बजे परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में 85 वर्षीय वृद्ध महिला वीणा देवी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्वर्गीय सौदागर सिंह की पत्नी वीणा देवी का अधजला शव घर के समीप छोटे बेटे पप्पू सिंह के दरवाजे पर रखी चौकी से बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। शव की स्थिति और घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-