कोल: RTO विभाग ने ओवरलोडिंग के चलते सब्जियाँ भरी 4 गाड़ियों को पकड़ा, लाखों की सब्जियां हुईं ख़राब
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 आरटीओ विभाग ने सब्जियां भरी चार गाड़ियों को ओवरलोडिंग के चलते पकड़ लिया। गाड़ियों में मटर, आलू, प्याज जैसी सब्जियां लोड थी। सब्जी व्यापारी बाहरी जिलों से अलीगढ़ धनीपुर मंडी में सब्जी बिक्री के लिए आए थे। कुछ व्यापारी जिला संभल से सब्जियों को लेकर कोसीकला जा रहे थे। सोमवार सुबह आरटीओ विभाग के अधिकारियों के द्वारा गाड़ियों को सूतमील चौराहे पर पकड़ लिया।