कोल: यूपीसीड़ा सोसाइटी में संदिग्ध अवस्था में कार में मिला गोली लगा युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 यूपीसीड़ा सोसाइटी में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव कार में पड़ा मिला है। मृतक युवक के पेट में गोली लगी हुई है और गाड़ी अंदर से लॉक थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 22 वर्षीय समीर यादव पुत्र राजकुमार उर्फ़ पप्पू यादव फिलहाल शहर के कावेरी वाटिका में रहते थे।