कोल: आसना में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची महिला को दरोगा ने ज़मीन पर बैठाया, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 अलीगढ़ के मडराक स्थित आसना पुलिस चौकी में एक महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया। महिला मारपीट की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची थी।जहां दारोगा ने ज़मीन पर बैठाकर अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके उपरांत पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।