कोल: क्वार्सी में कार के भीतर गोली लगा अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, कार में मिली पिस्टल
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के डीपीएस स्कूल के पास रामघाट रोड की है पूरी घटना। जहां कार के भीतर गोली लगा अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार के भीतर एक पिस्टल भी मिली है। सूचना के बाद इलाका पुलिस एफएसएल टीम के साथ पहुंची और जाँच पड़ताल करने में जुटी है। घटना सोमवार की सुबह करीब 9:00 की बताई जा रही है।