बिंदकी: बिंदकी कोतवाली से स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव को फूल मालाओं से लादकर मुंह मीठा कराकर दी गई विदाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली से स्थानांतरित हुए प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव को गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे फूल मालाओं से लादकर लड्डू खिलाकर तथा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिंदकी कोतवाली में तैनाती के दौरान उन्हें जो प्रेम और सहयोग मिला है उसे हमेशा याद रखेंगे।