बलरामपुर: भाजपा नगर मंडल में सेवा पखवाड़े पर कार्यशाला आयोजित, भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से देंगे योगदान
भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में सदर विधायक पलटू राम के आवास पर सेवा पखवाड़े को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आनंद राज ने की। मुख्य वक्ता सदर विधायक पलटू राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नही है।