चौथम: लगमा में निकाली गई कलश शोभा यात्रा, रामधुनी यज्ञ का होगा आयोजन
चौथम प्रखंड के लगमा में रामधुनी यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने बागमती नदी के तट पर कलश में जल भरकर लगमा, भरपुरा, जवाहर नगर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कलश शोभा यात्रा में शामिल लोग काफी उत्साहित थे।